"अवध निश्चय: नियम, शर्तें एवं व्यावसायिक नीति"

हमारा परिचय, मिशन और विजन

  • परिचय: अवध निश्चय लखनऊ में स्थित एक विश्वसनीय निर्माण संस्था है, जो उच्च गुणवत्ता और पारदर्शिता के साथ घरों का निर्माण करती है।

  • ​हमारा मिशन: लखनऊ के हर नागरिक को ₹15-25 लाख और प्रीमियम बजट में बिना किसी समझौते के मजबूत घर प्रदान करना।

  • ​हमारा विजन: 470+ क्वालिटी चेक के माध्यम से उत्तर प्रदेश में निर्माण के नए मानक स्थापित करना।

निर्माण एवं वारंटी नीति

  • ​10 साल की स्ट्रक्चरल वारंटी: यह वारंटी मुख्य ढांचे जैसे नींव (Foundation), कॉलम, बीम और कंक्रीट छत (Slab) की मजबूती के लिए मान्य है।

  • ​3 साल की वाटरप्रूफिंग वारंटी: छत और बाथरूम में सीलन (Seepage) की समस्या के लिए 3 साल की मरम्मत वारंटी दी जाएगी।

  • ​1 साल की मेंटेनेंस वारंटी: हैंडओवर के बाद 1 साल तक प्लंबिंग, इलेक्ट्रिकल और प्लास्टर की तकनीकी खराबी के लिए निःशुल्क सेवा उपलब्ध है।

  • ​अपवाद: प्राकृतिक आपदा (भूकंप, बाढ़), मानव-निर्मित असाधारण दुर्घटनाएं (विमान क्रैश, दंगे, युद्ध), या ढांचे में अनधिकृत बदलाव की स्थिति में वारंटी मान्य नहीं होगी।

बजट एवं मूल्य पारदर्शिता

  • 10% प्रोटेक्शन नियम: यदि निर्माण सामग्री की कीमतों में 10% तक की वृद्धि होती है, तो उसका अतिरिक्त खर्च कंपनी वहन करेगी।

  • ​अतिरिक्त लागत: सामग्री की कीमतों में 10% से अधिक की वृद्धि होने पर बढ़ा हुआ अंतर ग्राहक द्वारा देय होगा।

. भुगतान की शर्तें (Payment Terms)

  • चरण-बद्ध भुगतान: भुगतान प्रोजेक्ट के अलग-अलग चरणों (जैसे: बुकिंग, नींव, लेंटर, फिनिशिंग आदि) के पूरा होने पर लिया जाएगा।

  • ​समय सीमा: डिमांड नोट मिलने के 3 से 7 दिनों के भीतर भुगतान करना अनिवार्य है, अन्यथा काम रुकने की जिम्मेदारी ग्राहक की होगी।

  • ​अतिरिक्त कार्य: मूल एग्रीमेंट से अलग किसी भी अतिरिक्त कार्य का भुगतान तुरंत और अलग से करना होगा।

. व्यावसायिक पार्टनर नीति (आर्किटेक्ट्स, इंजीनियर्स, वेंडर्स एवं कॉन्ट्रैक्टर्स के लिए)

  • ​दायरा: यह नीति हमारे सभी पार्टनर्स जैसे आर्किटेक्ट्स, स्ट्रक्चरल इंजीनियर्स, प्लंबिंग और इलेक्ट्रिकल इंजीनियर्स, सप्लायर्स और कॉन्ट्रैक्टर्स पर अनिवार्य रूप से लागू होती है।

  • ​डेटा गोपनीयता: किसी भी प्रोफेशनल या पार्टनर द्वारा हमारे क्लाइंट का डेटा, नक्शा या प्रोजेक्ट विवरण किसी तीसरे पक्ष को देना पूर्णतः वर्जित है।

  • ​सीधा लेनदेन: किसी भी इंजीनियर या पार्टनर का क्लाइंट के साथ सीधा वित्तीय लेनदेन या निजी समझौता पाए जाने पर अनुबंध तत्काल रद्द कर दिया जाएगा।

  • ​मानक अनुपालन: सभी प्रोफेशनल्स को 470+ क्वालिटी चेक के मानकों का कड़ाई से पालन करना होगा।

  • ​कार्रवाई: नियमों के उल्लंघन की स्थिति में संबंधित पक्ष पर आर्थिक दंड और कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

क्लाइंट (ग्राहक) नीति एवं अनुशासन

  • ​व्यावसायिक शिष्टाचार: प्रोजेक्ट के दौरान या बाद में, क्लाइंट द्वारा हमारे किसी भी वेंडर, सप्लायर, कॉन्ट्रैक्टर, इंजीनियर या लेबर के साथ सीधे तौर पर कोई वित्तीय लेनदेन (Direct Payment) या निजी कार्य समझौता करना पूर्णतः वर्जित है।

  • ​पारदर्शिता: निर्माण से संबंधित सभी चर्चाएं और भुगतान केवल 'अवध निश्चय' के अधिकृत प्रतिनिधि के माध्यम से ही किए जाने चाहिए।

  • ​उल्लंघन की स्थिति: यदि कोई क्लाइंट हमारे प्रोफेशनल्स या वर्कर के साथ सीधा समझौता करने या उन्हें तोड़ने की कोशिश करता है, तो कंपनी को प्रोजेक्ट तुरंत रोकने, अनुबंध रद्द करने और क्लाइंट के खिलाफ आर्थिक दंड एवं कानूनी कार्रवाई करने का पूर्ण अधिकार होगा।

  • ​क्वालिटी जिम्मेदारी: सीधे लेनदेन या समझौते से होने वाले किसी भी नुकसान या निर्माण की खराब गुणवत्ता के लिए 'अवध निश्चय' जिम्मेदार नहीं होगी और ऐसी स्थिति में सभी वारंटी स्वतः समाप्त हो जाएंगी।

गोपनीयता नीति (Privacy Policy)

  • सूचना: हम अपने ग्राहकों की गोपनीयता का सम्मान करते हैं। वेबसाइट के माध्यम से एकत्र की गई जानकारी (नाम, संपर्क विवरण) का उपयोग केवल निर्माण सेवाओं और परामर्श के लिए किया जाता है।

  • ​सुरक्षा: आपका डेटा किसी भी बाहरी संस्था को व्यावसायिक लाभ के लिए नहीं बेचा या साझा किया जाएगा।